मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के विकासखंड मलिहाबाद की ग्राम पंचायत दौलतपुर में आज शनिवार को मिशन शक्ति के तहत आज बेसिक विद्यालय दौलतपुर में कक्षा 8 की छात्रा बेनजीर को एक दिन का प्रधानाध्यापक बनाया गया।
जिन्होंने पूरे दिन विद्यालय का संचालन व्यवस्थित तरीके से सुचारू रूप से चलाया और सभी शिक्षकों को और बच्चों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। बेनजीर बहुत ही होनहार छात्रा है और वह बड़ा होकर एक टीचर बनना चाहती है। स्कूल के प्रधानाध्यापक राज किशोर ने बताया कि यह मिशन शक्ति के तहत कराया गया जिससे बालिका शिक्षा को और बढ़ावा मिल सके और बच्चों के अंदर आत्मविश्वास पैदा हो।
सहायक अध्यापक फहीम बेग ने बेनजीर को 1 दिन का प्रधानाध्यापक बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उससे आगे बढ़ने के लिए और अच्छे से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्र अ राजकिशोर फहीम बेग सहायक अध्यापक सुनीता सिंह स अ, रोजी सबा शिक्षामित्र शमीम बेग शिक्षामित्र आदि शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




