हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा के बारे में दी गई जानकारी
मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के विकासखंड मलिहाबाद थाना रहीमाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामनगर माजरा जिदौर प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को रहीमाबाद थाना प्रभारी अरुण कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं पुरुषों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन लाइन 1076, 112, 108,181,1098 स्वास्थ्य सेवा प्रमुख गृह मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार सहित तमाम योजनाएं संचालित हो रही है
क्षेत्र में बढ़ रही अपराधियों, अपराधी लूटपाट चोरी व महिलाओं एवं लड़कियों तथा छात्राओं को बेवजह छेड़छाड़ जैसी अनेक घटनाएं घटती रहती हैं जिन पर रोक लगाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस कार्यक्रम में उमाशंकर यादव ने आए हुए सभी छात्राओं महिलाएं एवं पुरुषों को संबोधित करते हुए बताया कि आप लोग अपने-अपने बच्चों को रोज की तरह तैयार करके विद्यालय भेजना आपका काम है और आने वाले समय में अपने-अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर आगे से आगे बढ़कर शिक्षा दिलाना हर मां-बाप का का कर्तव्य है और जब आपके लड़के लड़कियां पढ़ लिख कर शिक्षा प्राप्त कर लेंगे तो आगे बड़ी-बड़ी ऊंचे ऊंचे पद पर आसीन होकर अपने अपने मां-बाप का नाम रोशन करेंगे यही हर मां आप का अपने अपने बच्चों के प्रति सपना देखते रहते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक अंशुमन अध्यापक का अंशु सिंह उप निरीक्षक अनिरुद्ध मिश्रा कांस्टेबल मनु आर्य महिला आरक्षी आदि लोग ग्रामीण शामिल रहे।




