पुलिस मौके पर, जांच-पड़ताल में जुटी
ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे संगीन वारदात होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मुरादाबाद जिले में एक युवक की गला काट कर बेरहमी से हत्या कर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली।
रविवार को उसका खून से लथपथ शव मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दलपतपुर के पास हाईवे पर एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम के साथ छानबीन शुरू की।
बताया जा रहा है कि युवक का गला किसी धारदार हथियार से रेतने जैसा लग रहा है।
पुलिस मामले की पड़ताल कर रही थी कि मृतक की पहचान मूंढापांडे थाना क्षेत्र स्थित गणेश घाट निवासी 35 वर्षीय सुमित उर्फ भूरा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि सुमित अपनी पत्नी शालिनी उर्फ प्रियंका के साथ पिछले कुछ समय से गांव छोड़कर मूंढापांडे मे ही रहता था। वह काशीपुर रोड पर स्थित एक एक्सपोर्ट फैक्ट्री RH अब्दुल्ला में काम करता था।
पति की हत्या कर शव फेंकें जाने की सूचना पर मौके पर पहुंची शालिनी ने बताया कि उसके पति सुमित रोज की तरह शनिवार सुबह काम पर गए थे , लेकिन इसके बाद से घर नहीं लौटे। घर न पहुंचने पर पत्नी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था।
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह सुमित की खून से लथपथ पड़ी लाश मिली। पुलिस मृतका की पत्नी शालिनी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घरवालों के मुताबिक सुमित की किसी से दुश्मनी नहीं थी।
यह सुनते ही पुलिस के आलाधिकारी पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर गहनता से पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।




