August 8, 2026 2:30 am

मुरादाबाद: युवक-युवती की हत्या, इलाके में फैली सनसनी 

प्रेम-प्रसंग में हुई हत्या की आंशका, संदेह के आधार पर दो भाईयों को पुलिस ने लिया हिरासत में 

पाकबड़ा थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में हो रही सिलसिलेवार वारदातों का सिलसिला थम नहीं रहा है। एटा, सहारनपुर और राजधानी लखनऊ में हुई संगीन घटनाओं का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक-युवती की हत्या कर हत्यारों ने एक बार फिर पुलिस चौकसी की पोल खोल कर रख दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मोहल्ले में तनाव को देखते हुए पुलिस के आलाधिकारियों ने घटनास्थल और आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद जिले पाकबड़ा थाना क्षेत्र स्थित ऊमरी सब्जी पुर गांव निवासी अरमान चौधरी व पूजा (बदला हुआ नाम) के बीच कुछ दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार को अरमान चौधरी को युवती से मिलने का भूत सवार हो गया और उसके घर जा धमका।

बताया जा रहा है कि इस युवक-युवती को साथ देख लड़की के घरवालों का पारा चढ़ गया और उन्हें पकड़ लिया और पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। बताया जा रहा है कि लड़के के घरवालों का आरोप है कि उनके बेटे अरमान चौधरी और लड़की को दो भाईयों ने मिलकर हत्या कर दी है। पुलिस संदेह के आधार पर दोनों भाईयों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस अफसरों ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!