August 8, 2026 2:14 am

मुस्तैदी: शब-ए-बरात को लेकर किए गए कड़े सुरक्षा प्रबंध 

पुराने लखनऊ में विशेष इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। शब-ए-बरात के मौके पर राजधानी लखनऊ में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। हर साल की तरह इस वर्ष भी संवेदनशीलता बढ़ा दी गई है।

ऐशबाग कब्रिस्तान सहित सभी थाना क्षेत्रों में आने वाली सभी कब्रिस्तानों पर सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार के मुताबिक शब-ए-बरात को शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए तीन एडिशनल एसपी, आठ डिप्टी एसपी, 35 इंस्पेक्टर, 300 सब इंस्पेक्टर, 500 कांस्टेबल व पांच कंपनी पीएसी बल को तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि राजधानी के पुराने लखनऊ में विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान किसी ने फर्राटा भरते बाइक चलाते मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वहीं उन्होंने सभी जोन के पुलिस अफसरों एवं इंस्पेक्टरों को खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!