November 4, 2026 9:21 pm

मोहनलालगंज के बाद अब पीजीआई में युवक की पीट-पीटकर हत्या 

चार हमलावरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, चारों आरोपित पुलिस हिरासत में 

सभा खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी में संपति या फिर कोई और वजह को लेकर खूनी संघर्ष का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। मोहनलालगंज में बुजुर्ग महिला की हत्या की वारदात के कुछ घंटों बाद ही पीजीआई थाना क्षेत्र के सभा खेड़ा गांव में गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक और दुस्साहसिक घटना हुई। यहां मामूली कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष के 26 वर्षीय प्रवीण पुत्र रमाशंकर उर्फ राममिलन को उसी के घर की दहलीज पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। शुरआती जांच में पड़ोसी से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मामले में परिजनों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक इस मामले में चारों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पीजीआई थाना क्षेत्र के सभा खेड़ा गांव निवासी रमाशंकर उर्फ राममिलन अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि रमाशंकर का उनके पड़ोसी से किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। दोनों पक्षों के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते खूनी रूप अख्तियार कर लिया। विरोधी पक्ष के लोगो ने रमाशंकर के 26 वर्षीय बेटे प्रवीण के ऊपर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि रमाशंकर की उनके पड़ोसी से किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है और इससे पहले भी दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस मामले घरवालों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!