August 8, 2026 2:10 am

मोहनलालगंज: पिता की हत्या करने वाला नाबालिग बेटा पुलिस संरक्षण में 

खुजेहटा गांव में हुई घटना का मामला 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित खुजेहटा गांव निवासी 45 वर्षीय रामकरन रावत की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या करने वाले नाबालिग बेटे को पुलिस ने मंगलवार को संरक्षण में ले लिया है। वह घटना को अंजाम देकर मौके से भाग निकला था।

सनद रहे कि मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित खुजेहटा गांव निवासी 45 वर्षीय रामकरन रावत की मामूली कहासुनी के बाद उसके नाबालिग बेटे ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया था। अपर पुलिस उपायुक्त रल्ला पल्ली बसंथ कुमार के निर्देशन में लगी पुलिस की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम रायभान खेड़ा मोड़ के पास से उस संरक्षण में लिया जब वह कहीं भागने की फिराक में था। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक संरक्षण में लिए गए नाबालिग ने बताया कि उसके पिता शराब पीने के आदी थे और आए दिन नशे में धूत होकर झगड़ा किया करते थे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!