August 8, 2026 2:12 am

मोहनलालगंज: सगे भाईयों ने भाई को पीट-पीटकर मार डाला, नामजद रिपोर्ट दर्ज 

बैलरिया खेड़ा गांव के पास हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र के गोपाल खेड़ा गांव में काफी दिनों से सगे भाइयों के बीच चली आ रही रंजिश ने शनिवार को खूनी रूप अख्तियार कर लिया। विरोधी पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के 40 वर्षीय जमुना प्रसाद को बैलरिया खेड़ा गांव के पास घेरकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया। मृतक के घरवालों ने पुरानी रंजिश का मामला बताते हुए दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घरवालों की मदद से घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित गोपाल खेड़ा गांव निवासी 40 वर्षीय जमुना प्रसाद परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि जमुना प्रसाद और उनके भाई हरदेश के बीच पिछले कुछ साल से रंजिश चली आ रही थी। शनिवार को जमुना प्रसाद अपने कार्यस्थल पावर ग्रिड खुजेहटा से वापस घर लौट रहे थे कि तभी बैलरिया खेड़ा गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे हरदेश अपने चेहरे भाई गौरिया खुर्द गांव निवासी लवकुश के साथ मिलकर लाठी-डंडों से लैस होकर जमुना प्रसाद के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर जख्मी कर दिया। मौके पर पहुंची आनन-फानन में घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतका की पत्नी की तहरीर पर मृतक के भाई हरदेश व चचेरे भाई लवकुश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!