August 8, 2026 2:22 am

यातायात व्यवस्था को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने की अहम तैयारी

पुलिस कमिश्नर ने समीक्षा बैठक में दिए सर्किल अफसरों को निर्देश 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अक्सर लोगों को सड़क पर जाम से जूझना पड़ रहा है। यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने और मज़बूत तैयारी शुरू कर दी है।

शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने जोन के सभी पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि शहर में चार प्रमुख धर्मस्थल हैं, जहां श्रधालुओं की भारी संख्या में भीड़ होती है। नए वर्ष पर हुई यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नर ने और बेहतर बनाने पर जोर दिया है।

उन्होंने कहा कि शहर में प्रमुख धर्मस्थल के अलावा बड़े चौराहे, ट्रैफिक सिग्नल हैं जहां अक्सर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं लिहाजा इस भी गौर करने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए।

पूर्व में नए वर्ष पर की गई यातायात व्यवस्था को पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने जोन के सभी पुलिस अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने शहर में लग रहे जाम पर जोर देते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता होती है।

समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने कहा कि नागरिकों को ट्रैफिक के प्रति जागरूक करने की पहल बीच-बीच में होती रहती है। हर साल यातायात माह मनाया जाता है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!