August 8, 2026 2:25 am

यातायात व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए इंस्पेक्टर चिनहट ने किया पैदल गस्त

बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ी कर सवारी लाद रहे चालकों को हिदायत दी 

पुलिस फोर्स ने पूरे इलाके में पैदल गस्त कर लोगों को दिलाया सुरक्षा का एहसास 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने को लेकर अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी के नेतृत्व में बुधवार शाम इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा दल-बल के साथ मटियारी चौराहे से लेकर कमता क्षेत्र तक पैदल गस्त कर जायजा लिया।

इस दौरान यातायात व्यवस्था में सुधार नजर आया।

चिनहट क्षेत्र के कमता सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर शाम के समय मानों वाहन चालकों में हाय-तौबा मच जाती है और इसी के चलते जाम की स्थिति बन जाती है। इसी के मद्देनजर अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी के नेतृत्व में बुधवार शाम इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा भारी संख्या में पुलिस बल के साथ भीड़भाड़ वाले चौराहों पर पैदल गस्त किया। इस दौरान इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बेतरतीब तरीके से चलने वाले वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा गलती मिली तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस का कड़ा रुख अपनाते हुए दुकानदारों को भी हिदायत दी कि अपनी-अपनी दुकान के सामने अतिक्रमण नहीं करेंगे वरना… बताया जा रहा है कि इसके अलावा पुलिस फोर्स ने चिनहट बाजार, एल्डिको तिराहा, मटियारी चौराहा सहित कई प्रमुख स्थानों पर पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास भी दिलाया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!