परिजनों ने देर शाम किया युवक का अंतिम संस्कार
संवाददाता सऊद
मलिहाबाद, लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के भाईदास खेड़ा गांव में एक 19 वर्षी युवक का शव आम के बाग में पेड़ से मफलर के सहारे लटकता हुआ मिला है मृतक के पहचान गोविंद कुमार पुत्र सुन्दर लाल के रूप में हुई है जो मजदूरी करता था गोविंद शुक्रवार की शाम को अपने घर से खेत की ओर गया था लेकिन वापस नहीं लौटा परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की शाम को तीन बजे गोविंद अपने घर से निकला था काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उसका फोन नहीं लगा तो परिवार के लोग उसकी तलाश में इधर-उधर निकले जब वह खेत की ओर पहुंचे तो गोविंद का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला परिजनों का कहना है कि मृतक के पैर जमीन को छू रहे थे और जिस मफलर से शव लटका था वह जानकी नगर निवासी युवक की है।
मृतक गोविंद के परिवार में पिता सुन्दरलाल सहित माँ जनाका भाई बड़े भाई रामू,श्यामू,ज्ञानु,गोलू सहित सबका रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने कहा कि मृतक गोविंदा का रामनगर मजरा सस्पन की रहने वाली युवती से प्रेम संबंध था। घटना के बाद से युवती और उसका परिवार घर छोड़कर फरार है मृतक के परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है जिसे आत्महत्या का रूप दिया गया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी अनुभव सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस घटना की साक्ष्य जुटा कर गहनता के साथ जांच कर रही है साथ ही परिजनों को समझा बूझकर शांत कराया गया है शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।




