संवाददाता
मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाक प्रार्थीनी राम सखी पत्नी रामनरेश ने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाकर कहा है कि दिनांक 10.3.2024 को शाम करीब 5:00 बजे प्रार्थिनी की लड़की शिवानी, सुषमा उसकी भाभी मीता घास लेने गई थी। प्रार्थिनी की लड़की शिवानी ने वहां पर कुछ लकड़ियां इकट्ठा करके रखी थी तभी अचानक एहसान पुत्र प्रधान निवासी बरगदी वहीं पर आ गया तो गंदी-गंदी गालियां देने लगा, और लड़की शिवानी से धक्का मुक्की करने लगा। जब लड़की की मां बीच बचाओ करने पर पहुंची और छुड़ाकर अपने घर जा रही थी रास्ते में अहसान व उसका पिता प्रधान और घर की औरतें मिलकर प्रार्थिनी को रोक कर गिरा दिया व जाति सूचक गंदी-गंदी गालियां देते हुए कहां की अगर कहीं किसी से शिकायत की तो तुम्हें जान से मार देंगे प्रार्थिनी अपनी जान बचाकर, पुलिस को इसकी शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगा चुकी है। पुलिस तहरीर लेकर पीड़ित महिला को इधर से उधर चक्कर काटने को मजबूर कर रही है। लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं किया। अब पीड़िता ने पुलिस आयुक्त मलिहाबाद को पत्र भेज कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।




