लखनऊ। 1090 चौराहे के पास जियामऊ स्थित विश्व संवाद केंद्र में सोमवार को युवराष्ट्र संस्था की ओर से “स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र धर्म जागरण प्रमुख अभय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने जिस राष्ट्र का सपना देखा था, उसे साकार करना हम सबकी जिम्मेदारी है। वहीं राज्य सूचना आयुक्त पी.एन. द्विवेदी ने कहा कि सनातन धर्म लोगों को प्रेम और सद्भाव के साथ मिलकर रहने का संदेश देता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केजीएमयू के जनरल सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ए.के. सोनकर ने कहा कि हमारे विचार ही हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। विशिष्ट अतिथि नीरज गौतम ने विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद जी का जीवन चरित्र पढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के संयोजक अर्जुन जी एवं अभिषेक यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर रजत प्रकाश, पुनीत राज, सचिन श्रीवास्तव, सचिन भार्गव, नीलू कुमारी, प्रशांत सिंह, अवनीश रावत, नैतिक, सुनिधि सिंह चौहान सहित अन्य विद्यार्थियों ने अतिथियों का स्वागत किया




