August 8, 2026 2:20 am

यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी: 14 साल से फरार चल रहा पचास हजार का इनामी डकैत अमित गिरफ्तार 

गाजियाबाद जिले के कविनगर थाना क्षेत्र से दबोचा गया 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। संगठित गिरोह बनाकर डकैती, लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर 14 साल से फरार चल रहे इनामी डकैत अमित उर्फ अंकित उर्फ राहुल को यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को गाजियाबाद जिले के कविनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ के मुताबिक बिहार राज्य के मधुबनी जिले के फुरोना निवासी अमित उर्फ अंकित उर्फ राहुल शातिर किस्म का अपराधी है और वह संगठित गिरोह बनाकर यूपी में ही नहीं पश्चिम बंगाल, दिल्ली, मुंबई व अन्य राज्यों तथा जिलों डकैती, लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर भाग निकलते हैं।

बताया जा रहा है कि अमित गिरोह के एक सदस्य को घरों में नौकरी करने के लिए कहता था और मौका मिलते ही घरों में लाखों के जेवरात व नकदी लेकर फुर्र हो जाते। एसटीएफ के मुताबिक वर्ष 2012, 2015 और वर्ष 2017 में गाजियाबाद सहित कई राज्यों में घटना को अंजाम देकर भाग निकला था और 14 साल बाद गाजियाबाद जिले से दबोचा गया है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के आलाधिकारियों ने पचास हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!