August 8, 2026 2:30 am

यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी: हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा 50 हजार का इनामी बदमाश करिया गिरफ्तार 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। लूट, डकैती, चोरी व हत्या का प्रयास करने के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहे पचास हजार के इनामी बदमाश अंबेडकरनगर निवासी करिया लोना को यूपी एसटीएफ ने मंगलवार को सुल्तानपुर जिले के लंभुआ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। वह पंजाब और हरियाणा में छिपकर मजदूरी करता था और फिर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में मंडरा रहा था कि एसटीएफ टीम ने धरदबोचा।

एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक प्रमेश कुमार शुक्ल के मुताबिक गिरफ्तार करिया लोना अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया करिया लोना शातिर किस्म का दुर्दांत अपराधी है और पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर आजमगढ़ व अंबेडकरनगर जिले में लूट, डकैती, चोरी व हत्या का प्रयास जैसी कई संगीन वारदातों को अंजाम दे चुका है।

इसके खिलाफ 19 जनवरी 2026 को जलालपुर कोतवाली में हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज था, जबकि इससे पहले वर्ष 2019 में आजमगढ़ जिले में कई घटनाओं को अंजाम देकर भाग निकला था। यही नहीं बताया जा रहा है कि वर्ष 2023 इसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज था। एसटीएफ के उपाधीक्षक प्रमेश कुमार शुक्ल का कहना है कि इसकी गिरफ्तारी के उच्च अधिकारियों ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। उन्होंने बताया कि पुलिस से बचने के लिए पंजाब और हरियाणा में छिपकर मजदूरी करता था कि एक बार फिर लंभुआ थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था कि एसटीएफ टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर धरदबोचा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!