एक दर्जन से अधिक मुकदमे के मामले काफी दिनों से चल रहा था फरार, अन्य साथियों की तलाश
ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी एसटीएफ टीम ने लूट व डकैती सहित अन्य मामलों में काफी दिनों से चल रहे पचास हजार के इनामी डकैत अनवर खां मेव रविवार को प्रयागराज जिले के घूरपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक राकेश के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का कुख्यात अपराधी है और इनका एक संगठित गिरोह है जो वर्ष 2020 और 25 में अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती और बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी के लिए पचास हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक राकेश ने बताया कि गिरफ्तार डकैत अनवर खां मेव उर्फ इमरान जनपद बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र स्थित चिरचिटा गांव का रहने वाला है और पुलिस से बचने के लिए अपनी ससुराल बरगढ़ कस्बे में छिपकर रह रहा था।
उन्होंने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए इनामी बदमाश इमरान ने बताया कि वह अपने साथियों सिराजू, आमिर, फखरूद्दीन उर्फ नेता, जाबिर, इलाहाबादी उर्फ राम आसरे व भीम सिंह के साथ मिलकर वर्ष 2020 में घूरपुर क्षेत्र में डकैती डाली थी, जबकि वर्ष 2025 में इसी इलाके में मंजूर नाम के बदमाश के साथ मिलकर बड़ी चोरी जैसी घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। एसटीएफ के उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश अंतरराज्यीय गिरोह से ताल्लुक रखता है और इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के आलाधिकारियों ने पचास हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।




