August 8, 2026 2:13 am

यूपी एसटीएफ को मिली सफलता: सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी पचास हजार का इनामी वहशी गिरफ्तार 

धरा गया बदमाश वर्ष 2019 से चल रहा था फरार 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। रायबरेली जिले के दरियापुर क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म कर फरार चल रहे पचास हजार के इनामी वहशी को यूपी एसटीएफ रायबरेली जिले के भदोखर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इसकी गिरफ्तारी पर पुलिस के आलाधिकारियों ने पचास हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गैंगरेप मामले में फरार चल रहे बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र स्थित देवी नगर निवासी जीतू उर्फ भैरम की तलाश में टीम लगी हुई थी कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी जीतू रायबरेली जिले के भदोखर क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज के पास मौजूद है और वह कहीं भागने की फिराक में है। इस सूचना पर एसटीएफ के उपनिरीक्षक राहुल परमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक वर्ष 2019 में दरियापुर से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर बांदा ले जाकर 15 वर्षीय बच्ची के साथ अपने रिश्तेदार लाला विश्वकर्मा के साथ गैंगरेप किया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़ित परिवार ने भदोखर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बताया गया कि इस मामले में फरार चल रहे आरोपी जीतू की गिरफ्तारी के लिए अफसरों ने पचास हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!