August 8, 2026 2:15 am

यूपी एसटीएफ: पशु तस्करी करने के मामले में फरार चल रहा पचास हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गौवंशीय पशुओं की तस्करी करने के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहे पचास हजार के इनामी तस्कर अबू हंजला को यूपी एसटीएफ ने शनिवार को गोंडा जिले के करनैलगंज थाना के कठौआपुल मोहम्मदपुर गड़वार पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

एसटीएफ टीम के मुताबिक पकड़े गए तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पचास हजार रुपए का इनाम घोषित था।

अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अबू हंजला पुत्र सरफराज अंसारी जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र स्थित पटाइला गांव का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 की जनवरी महीने में अपने चार साथियों के साथ मिलकर गिरफ्तार अबू हंजला गौवंशीय पशुओं को ट्रक नंबर यूपी 50 एटी 1255 में लादकर बिहार के रास्ते से बंगाल ले जाते समय पुलिस ने चेकिंग के दौरान तस्कर ट्रक छोड़कर भाग निकले थे। पुलिस ने ट्रक में लदे 14 पशु को जीवित तथा पांच मृत बरामद कर अबू हंजला के साथियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा था, जबकि अबू हंजला फरार चल रहा था। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि फरार चल रहे तस्कर अबू हंजला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के उच्च अधिकारियों ने पचास हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। उन्होंने बताया कि शनिवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि इनामी तस्कर अबू हंजला गोंडा जिले के करनैलगंज थाना क्षेत्र के कठौआपुल मोहम्मदपुर गड़वार पुल के पास मौजूद है। इस सूचना पर एसटीएफ टीम के उपनिरीक्षक अमित कुमार तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर धर-दबोचा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!