लखनऊ। श्री अयोध्या सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में रंगों का त्योहार होली बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने रंगों की बौछार कर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय की प्रबंधिका महोदया श्रीमती शैल सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा, “होली का यह त्योहार हमें प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है।” उन्होंने बच्चों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इस त्योहार को सदैव यादगार बनाए रखें।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा, “होली हमें रंगों से सजने, प्रेम बांटने और जीवन को खुशियों से भरने का अवसर प्रदान करती है।” उन्होंने बच्चों को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे सदैव खुश रहें और दूसरों को भी खुश रखें।
इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. आशीष कुमार सिंह जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, “होली का यह त्योहार हमें जीवन में रंग भरने और दूसरों के जीवन को भी रोशन करने का संदेश देता है।” उन्होंने बच्चों को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे सदैव आगे बढ़ते रहें।


