August 8, 2026 2:29 am

रहीमाबाद के भतोइया गांव में हिंसक जंगली जानवर के पद चिन्ह मिलने की सूचना से मचा हड़कंप

मलिहाबाद,लखनऊ। (संवाददाता) रहीमाबाद के भतोइया गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक आम के बाग में हिंसक जंगली जानवर के पद चिन्ह मिले।

यह बाग भतोइया गांव से कुछ दूर पर है बताया जा रहा है कि जो पद चिन्ह है वह हिंसक जानवर के पद चिन्ह है सबसे पहले यह पद चिन्ह गांव के ही निवासी इरफान, लल्लन और अमित ने देखा था यह घटना बृहस्पतिवार की है इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने वन दरोगा ताहिर के नेतृत्व पर बारीकी से जांच करते हुए उन पदचिन्ह की कई फोटो ली तथा साथ ही आसपास के ग्रामीणों से परिस्थितियों के बारे में जानकारी जुटाई है

जांच के बाद वन दरोगा के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि पद चिन्ह किसी हिंसक वन्य जीव के नहीं लगते हैं मिली जानकारी के अनुसार कहा कि पद चिन्ह की बनावट से यह डॉग फैमिली के जानवरों के हो सकते हैं डॉग फैमिली में लोमड़ी, सियार, भेड़िया, डिंगो और क्योटो जैसे जानवर शामिल होते हैं

मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधियों और दोबारा पद चिन्ह देखने पर यह तुरंत सूचना वन विभाग को दें ताकि समय पर रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके ग्रामीण और आसपास के गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!