August 8, 2026 2:18 am

रहीमाबाद क्षेत्र में भंडारे का हुआ आयोजन

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में आज ज्येष्ठ महीने के शनिवार का भी खास महत्व होता है। हर साल इस महीने में कभी पांच या चार बड़े मंगल पड़ते है। यह दिन राम भक्‍त और पवन पुत्र हनुमान जी की पूजा के लिए खास माना जाता है। इस पावन मौके पर भक्‍त बजरंगबली को प्रसन्‍न करने के ल‍िए कई तरह के उपाय करते हैं। कोई व्रत करता है तो कोई हनुमान जी को उनका पसंदीदा भाेग अर्पित करता है। आपने देखा होगा क‍ि कई लोग व‍िभ‍िन्‍न जगहों पर भंडारा करवाते हैं। इससे वे पुण्‍य कमाते हैं। इसी क्रम में रहीमाबाद कस्बे में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनूप गुप्ता द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।

यहां पर सैकड़ो की तादाद में भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मलिहाबाद युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, संपादक रुद्र प्रताप सिंह, ओमकार सिंह, सूरज चौरसिया, विश्व हिंदू परिषद विभाग सहमंत्री भूपेन्द्र अर्कवंशी, अक्षत तिवारी, हरिशंकर शुक्ला, अविनाश गौतम सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!