August 8, 2026 2:23 am

रहीमाबाद क्षेत्र में युवक की सर्प दंश से मौत

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र ग्राम तिलक खेड़ा मजरा मवई कला निवासी किसान संतोष दोपहर में अपने खेत में चारा काट रहा था तभी अचानक जहरीले सर्प ने काट लिया।

काफी समय बीत जाने के बाद घर के परिजनों ने सूचना पाकर मौके पर पहुंची देखा कि रामरति ने अपने पति संतोष को बेहोशी की हालत में देख कर ग्रामीणों की मदद से मलिहाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया काफी समय के बाद इलाज के दौरान डॉक्टरों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया।

जिसकी सूचना रहीमाबाद थाने पर दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों से पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम करने हेतू लखनऊ भेजा है मृतक के परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!