मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के तहसील मलिहाबाद थाना रहीमाबाद के अंतर्गत ग्राम औलिया खेड़ा माजरा गौदा मौजम नगर में शुक्रवार को रहीमाबाद थाना प्रभारी अरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ पहुंचकर मिशन शक्ति जागरूक अभियान के तहत इस ग्राम सभा के लोगों के साथ बैठक कर लोगो को जागरूक किया।
रहीमाबाद प्रभारी ने मिशन शक्ति जागरूक अभियान में लोगों को महिलाएं पुरुष की एक कमेटी बनाकर लोगों को शामिल कर अवैध शराब बनाकर बेचने वाले पीने वाले लोगों को एक अभियान चलाकर रोक लगाने का प्रयास करूंगा और बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी अवैध काम चल रहे हैं उनको हम सब एक मिलकर रोक लगाने का काम करते रहेंगे जो क्षेत्र में अपराध की घटनाएं हो रही है धीरे-धीरे उनको रोक लगाने का प्रयास करूंगा यदि कोई छात्र-छात्राओं को आने-जाने में कोई परेशानी हो तो हमारा नंबर नोट कर ले उसको तुरंत तत्काल सूचना दें ताकि अपराधी को अपराध करने से रोका जाए और क्षेत्र में चोरियां हो रही है अपने-अपने घरों के सामने लाइट का बल्ब जलाकर रोशनी में सोए ताकि अगर कोई आए आंखों के सामने दिखाई दे इसकी सूचना थाने को देखकर उसे पकड़वाने का प्रयास करें ताकि कोई भी घटनाएं होने में असफल रहे इस अवसर पर उप निरीक्षक अनिरुद्ध मिश्रा मनोज सागर मानूं ग्रामीण सभी उपस्थित रहे ।




