August 8, 2026 2:27 am

रहीमाबाद में भव्य हिंदू सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न

लखनऊ। (संवाददाता) रहीमाबाद स्थित सर्वोदय बाल विद्या मंदिर परिसर में आयोजित हिंदू सम्मेलन अत्यंत उत्साह, अनुशासन और सनातनी एकता के भाव के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में सनातनी बंधु-भगिनियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अमित जी (विभाग प्रचारक) रहे। उन्होंने अपने ओजस्वी संबोधन में हिंदू समाज की एकता, संस्कृति संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में सनातन मूल्यों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय महामंडलेश्वर महादेव जी एवं कृष्ण कुमार मिश्रा ‘बाबू जी’ (प्रांत सचिव, सांस्कृतिक गौरव संस्थान) रहे। उन्होंने सनातन संस्कृति के गौरवशाली इतिहास एवं वर्तमान समय में उसके संरक्षण की आवश्यकता पर सारगर्भित विचार रखे।

सम्मेलन में प्रमोद तरौना, अनूप गुप्ता (रहीमाबाद) तथा आदरणीय वीरेंद्र सिंह जी सभापति जिला सहकारी संयोगिता सिंह अध्यक्ष प्रधान संघ माल की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन को मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर हिंदू सम्मेलन संयोजक संतोष सिंह तिलन, जो जिला अध्यक्ष, सांस्कृतिक गौरव संस्थान, लखनऊ भी हैं, ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मेलन हिंदू समाज में जागरूकता, एकता और संगठन की भावना को और सुदृढ़ करेगा।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ, जो भविष्य में ऐसे और आयोजनों के लिए प्रेरक सिद्ध होगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!