August 8, 2026 2:23 am

रहीमाबाद में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल ट्रामा सेंटर में भर्ती 

बाइक डिवाइडर से टकराने से हुआ हादसा

मलिहाबाद, लखनऊ। (संवाददाता) मंगलवार को रहीमाबाद में घने कोहरे एवं ठंड के कारण बाइक सवार सड़क की डिवाइडर से भीषण टक्कर लगने के कारण सड़क हादसा में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल अवस्था में ट्रामा सेंटर में भर्ती एक युवक की इलाज के दौरान मौत पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने हेतू लखनऊ भेजा है ।

बीती रात लखनऊ- हरदोई नेशनल हाईवे के किनारे रहीमाबाद थाना क्षेत्र के हिंदुस्तान धर्म कांटे के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार प्रभात यादव उर्फ प्रिंस यादव पुत्र राजकुमार साथ ही माल थाना के निवासी दूसरे साथी अरुण कुमार 25 वर्ष पुत्र दर्शन निवासी कोणेश्वर लखनऊ साथी आज सुबह रहीमाबाद से लखनऊ जाते समय बीच रास्ते में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक 

जानकारी के अनुसार माल थाना के कस्बा निवासी प्रभात यादव सोमवार देर रात अपने साथी अरुण कुमार के साथ लखनऊ की ओर जा रहा था। तभी रहीमाबाद के पास हिंदुस्तान धर्म कांटे के पास स्प्लेंडर बाइक डिवाइडर से जा टकराई इससे उसे पर सवार अरुण यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वही बाइक पर पीछे बैठे लखनऊ कोनेश्वर निवासी अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्रभात यादव को मृत घोषित कर गंभीर रूप से घायल अरुण कुमार को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक के परिवार में सूचना पाकर हड़कंप मच गया और रो रो कर बुरा हाल है

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!