ए अहमद सौदागर लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। रविवार को उसका शव गांव के बाहर आम के पेड़ की डाल में मफलर के सहारे लटकता मिला। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंस्पेक्टर रहीमाबाद ने बताया कि रहीमाबाद थाना क्षेत्र स्थित जमोलिया गांव निवासी 30 वर्षीय सत्यम मौर्य एक दुकान पर काम कर परिवार का जीवन यापन करता था। रविवार को सत्यम मौर्य गांव के बाहर आम की बाग में डाल में मफलर का फंदा लगाकर जान दे दी।
बताया जा रहा है कि इसकी जानकारी घरवालों को उस समय हुई जब ग्रामीण आम की बाग की ओर गए देखा कि सत्यम मौर्य का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक मृतक का एक डेढ़ साल का बेटा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




