August 8, 2026 2:22 am

राष्ट्रीय बौद्ध महासभा द्वारा धूमधाम से मनाई गई महात्मा ज्योतिबा राव फुले व बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती

कानपुर। राष्ट्रीय बौद्ध महासभा जिला यूनिट कानपुर नगर के द्वारा 14अप्रैल (अम्बेडकर जयंती) की पूर्व संध्या पर कर्नलगंज स्थित सन्त भाई करोड़ीमल गुरुद्वारे मे जननायक राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले जी और उनके परम अनुयायी बोधिसत्व, विश्व रत्न,संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती को संयुक्तरूप से बड़े हर्षोल्लाह से मनाया गया।

जयंती में मुख्य रूप से जिला संयोजक राजेश कुमार सोनकर, सुरेंद्र सिंह करुणाकर, सरोज कुमार बौद्ध, पुला प्रसाद प्रजापति ,जी डी सोनकर, निर्दोष जी, चंद्रशेखर ,रामगोपाल, इंद्रपाल ,राज नारायण, राजपाल सोनकर ,संतोष कुरील आदि । संभ्रांत लोग उपस्थित रहे ।

जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सोनकर जी ने महात्मा ज्योतिबा राव फुले के त्याग बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण तथा समाज के उत्थान हेतु किए गए अनेक कार्यों को बहुत ही विस्तार पूर्वक समझाया साथ ही बाबा साहब ने अपने तीन गुरुओं में से ज्योतिबा राव फुले जी के सपनों के आधार पर गैर बराबरी की लड़ाई लड़ी और पानी पीने के अधिकार से लेकर शिक्षा के प्रति लोगों को विशेष रूप से बाबा साहब के द्वारा किए गए कार्यों एवं लोगों के हक हुकूक को विस्तार पूर्वक समझाया साथ ही बाबा साहब के द्वारा सदियों से चली आई कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए बनाए गए भारतीय संविधान की ताकत को भी सभा मध्य विस्तार पूर्वक समझने का कार्य किया और अंत में भाषण में सभागार में उपस्थित सभी धम्म अनुयायियों एवं समाज सेवी लोगों का आभार व्यक्त किया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!