August 8, 2026 2:28 am

राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने दो सूत्री मांगों को लेकर नगर विधायक मनीष असीजा को ज्ञापन दिया

फिरोजाबाद। (संवाददाता) श्री मनीष असीजा नगर विधायक 97 विधानसभा फिरोजाबाद कोराष्ट्रीय युवा वाहिनी संगठन द्वारा पंडित श्रीकांत उपाध्याय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में दो सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया गया है। और उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित श्रीकांत उपाध्याय द्वारा ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया है कि थाना रसूलपुर से नाले तक बन रहे स्मार्ट रोड के बीच में एक भी पेशाब घर नहीं है। और इस स्मार्ट रोड के चलते इस सड़क पर नाले और नालियों का ढकान भी किया जा रहा है। कि उक्त सड़क पर प्रतिदिन हजारों व्यापारियों , राहगीरों का आना जाना है। व चूड़ी गड्ढा बाजार और रसूलपुर सब्जी मंडी मुख्य व्यापारिक श्रोत है। संगठन की मांग है कि रसूलपुर थाने से नाले का जो स्मार्ट सिटी में निर्माण हो रहा है। जो लगभग 1 किलोमीटर सड़क निर्माण है। जिसमें कम से कम 0.25 किलोमीटर के दायरे में एक पेशाब घर का निर्माण करवाया जाए।

रसलपुर सब्जी मंडी पर सब्जी विक्रेता , राहगीरों व व्यापारियों के लिए पीने के लिए एक 10000 लीटर की पानी की टंकी का निर्माण करवाया जाए।

ज्ञापन देने में आनंद शर्मा, पवन शर्मा, गौरव शर्मा, नितिन शर्मा, अयांश उपाध्याय,प्रदेश गुप्ता, विवेक शर्मा, पप्पू, मनीष शर्मा, राहुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!