August 8, 2026 2:27 am

राष्ट्रीय युवा वाहिनी शंखनाद समाचार एवं भाजपा वॉलिंटियर के कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक दुबे का चित्रकूट /रीवा आगमन, भव्य स्वागत

रीवा (मध्य प्रदेश) राष्ट्रीय युवा वाहिनी शंखनाद समाचार एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष अभिषेक दुबे के उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश के बाडर चित्रकूट रीवा जनपद आगमन पर पत्रकारों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा चित्रकूट में आत्मीय स्वागत किया गया तथा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक एकता, युवाओं की भूमिका और सामाजिक सरोकारों पर भी चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!