August 8, 2026 2:28 am

रिटायर्ड इंजीनियर को बनाया साइबर जालसाजों ने निशाना, आए दिन हो रही घटनाओं के बावजूद चेत नहीं रहे लोग

व्हाट्सएप कालिंग करने वालों से रहें सावधान: कभी भी बन सकते आप ठगी का शिकार 

खुद पुलिस अधिकारी बन लोगों के बैंक खातों, पेटीएम – एटीएम की डरा-धमकाकर करते हैं हासिल 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। हैलो मैं सीबीआई अफसर बोल रहा हूं… आप का आधार कार्ड और मोबाइल फोन संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ा हुआ लिहाजा बचने के लिए खुद के घर में कैद हो जाओ…

पुलिस को दी गई तहरीर में कानपुर निवासी रिटायर्ड इंजीनियर राजेन्द्र प्रसाद के मुताबिक बीते सात अगस्त 2025 को उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अफसर बताते हुए कहा कि आप का आधार कार्ड का इस्तेमाल करके मुंबई के एक बैंक में फर्जी खाता खोला गया है। खुद को अधिकारी बताते हुए जालसाज ने इंजीनियर राजेन्द्र प्रसाद से कहा इसका उपयोग मनी लांड्रिंग में हुआ।

यह सुनते ही राजेन्द्र प्रसाद के माथे पर पसीना आ गया। यहीं से उन्हें छुटकारा नहीं मिला जालसाज ने वीडियो कॉल पर बने रहने का दबाव बनाते हुए उनकी मोटी रकम उड़ा ली। मोटी रकम ऐंठते ही साइबर जालसाज का फोन आना बंद हो गया।

हालांकि होने वाले ऐसे अपराधों के बारे आए दिन समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होती रहती कि अभी भी जांच एजेंसी या फिर अन्य पुलिस अधिकारी किसी को भी डिजिटल अरेस्ट नहीं करते, लिहाजा सावधान हो जाएं। खास बात यह है कि अक्सर देखने को मिला है कि साइबर अपराधियों के चंगुल में वही फंसता है जो अधिक पढ़ा-लिखा होता है। क्या वह समाचार पत्र नहीं पढ़ते जो मिनट भर में ही अपनी जीवन भर की कमाई लुटा बैठते हैं, लिहाजा सावधान हो जाएं असली अफसर कभी इस तरह की कालिंग नहीं करते।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!