August 9, 2026 3:46 am

रिश्तों का कत्ल भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

शव को बोरे में भरकर घर से 60 किमी दूर फेका 

लखनऊ। (संवाददाता) यूपी में अपनों के हाथों अपनों का खून किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में पत्नी द्वारा पति की हत्या किए जाने का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब कुशीनगर जिले में एक बेरहम भाई ने अपनी ही बहन की हत्या कर शव को करीब 60 किलोमीटर दूर फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा अपना जुर्म का इक़बाल करते हुए उसकी निशानदेही पर बुधवार देर रात शव को बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय आरोपी राम आशीष निषाद के पिता चिंकू निषाद को एक सड़क परियोजना के तहत जमीन के लिए मिले पांच लाख रुपये का मुआवजे मिला था, जिसे लेकर उसका अपनी 19 वर्षीय बहन नीलम से विवाद हुआ था। पुलिस ने बताया कि पिता चिंकू ने इन रुपयों का इस्तेमाल नीलम की शादी में करने की योजना बनायी थी, जिससे राम आशीष नाराज हो गया और उसने अपना हिस्सा मांगा।

ये भी पढ़ें…

रास्ता पूछने के बहाने बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघा कर छात्र को अगवा करने का किया प्रयास, वैन से कूदकर भागा छात्र

पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी ने बताया कि बीते 27 अक्टूबर को जब परिवार के दूसरे सदस्य घर पर नहीं थे, तब राम आशीष घर आया और उसने नीलम का कपड़े के टुकड़े से गला घोंट दिया, उसके हाथ-पैर तोड़ दिए, उसकी लाश को एक बोरे में भर दिया और अपनी मोटरसाइकिल से बांधकर कुशीनगर में एक गन्ने के खेत में फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि जब नीलम लापता हुई, तो उसके पिता को शुरू में लगा कि वह छठ पूजा के लिए गई होगी लेकिन, जब पड़ोसियों ने बताया कि राम आशीष एक बड़ा बोरा लेकर जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और उसमें आरोपी शव को ले जाते हुए दिखाई दिया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान राम आशीष ने पहले तो अनजान बनने का नाटक किया लेकिन बाद में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। अधिकारी ने बताया कि नीलम का क्षत-विक्षत शव खेत से बरामद किया गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!