August 8, 2026 2:19 am

लखनऊ कमिश्नरेट के 53 थाना क्षेत्रों में पिंक बुथ, पर चिनहट इलाके की ओर नहीं जा रही जिम्मेदार अफसरों की नजर 

बहू बेटियों की सुरक्षा पर कई पहल, लेकिन एक ऐसी कोतवाली है जहां एक भी पिंक बुथ नहीं 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बहू बेटियों की सुरक्षा को लेकर 53 थाना क्षेत्रों में पिंक बुथ बनाया गया है, ताकि बुथ पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाएं और लड़कियां आपबीती सुना सकें, 54 थानों में एक चिनहट कोतवाली क्षेत्र है, जहां एक भी पिंक बूथ नहीं है। इससे यही लग रहा है कि इस कोतवाली की ओर पुलिस के आलाधिकारियों की नजर नहीं पहुंच पा रही है।

चिनहट क्षेत्र के मल्हौर रेलवे स्टेशन, चिनहट तिराहा, मटियारी चौराहा और कमता चौराहा, जहां भीड़भाड़ हर समय रहती है और अधिकतर महिलाओं एवं लड़कियों का आवागमन रहता है।

पुलिस बल तैनात हैं, लेकिन किसी महिला या लड़की के साथ कोई अनहोनी होने के बाद थाने से महिला पुलिसकर्मियों को बुलाना बड़ी मुश्किलें होती है। अगर इन इलाकों में पिंक बुथ होता तो शायद महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा के लिए और आसान हो सकता है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!