मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना व ब्लॉक काकोरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरसंडा में चल रहे अवैध केमिकल द्वारा मिठाई कारोबार के खिलाफ दिव्यांग विकास सोसाइटी के द्वारा जिला अधिकारी लखनऊ को ज्ञापन दिया गया।
जिसमें अवगत कराया गया है कि सरसंडा गांव के बीचो बीच में एक मिठाई कारोबारी जो की केमिकल द्वारा मिठाई बनाता है जिससे आम जनमानस के जीवन से खिलवाड़ हो रहा है जिसमें उच्च अधिकारी भी सम्मिलित हैं जो पैसा लेकर के अवैध कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं यदि अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ जल्द से जल्द शासन और प्रशासन के द्वारा कार्रवाई नहीं की गई तो दिव्यांग विकास सोसाइटी के द्वारा एक विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा क्योंकि केमिकल द्वारा बनाई गई मिठाई खाने से आम जनमानस के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है जिससे कि आने वाले समय में बहुत बड़ा नुकसान समाज को उठाना पड़ सकता है जिलाधिकारी ने दिव्यांग सोसाइटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लेकर आवश्यक करवाई कराए जाने का आश्वासन दिया है।




