November 4, 2026 10:18 pm

लखनऊ: बीकेटी विधानसभा से वीरेंद्र यादव ने ठोकी दावेदारी, जमीनी पकड़ के दम पर समाजवादी पार्टी से टिकट की आस

लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ की बख्शी का तालाब (बीकेटी) विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। ग्राम जरहरा के निवासी और समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता वीरेंद्र यादव ने बीकेटी विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश की है। क्षेत्र में हर वर्ग के सुख-दुख में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले वीरेंद्र यादव को स्थानीय स्तर पर एक मजबूत और जमीनी नेता के रूप में देखा जा रहा है।

वीरेंद्र यादव की क्षेत्र के सभी वर्गों में अच्छी पैठ मानी जाती है। विशेष रूप से दलित और नट समाज में उनकी गहरी पकड़ और लोकप्रियता है। स्थानीय लोगों के बीच “क्षेत्र के बेटे” के रूप में पहचाने जाने वाले वीरेंद्र यादव का मानना है कि पार्टी यदि उन पर विश्वास जताती है, तो वह यह सीट जीतकर समाजवादी पार्टी की झोली में डालने का काम करेंगे।

अपने बयान में वीरेंद्र यादव ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के एक कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ता हैं और हमेशा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में लगे रहते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी जमीनी पकड़ और हर वर्ग के समर्थन के बल पर बीकेटी विधानसभा क्षेत्र में सपा की जीत सुनिश्चित होगी।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!