August 8, 2026 2:17 am

लखनऊ मण्डल के विभिन्न जनपदों के कुल 04 मार्गों के चालू कार्यों हेतु 04 करोड़ 09 लाख 67 हजार की अवशेष धनराशि की गयी अवमुक्त

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य सड़क निधि योजना के अन्तर्गत लखनऊ मण्डल के विभिन्न जनपदों के कुल 04 मार्गों के स्वीकृत एवं चालू कार्यों हेतु 04 करोड़ 09 लाख 67 हजार रूपए की अवशेष धनराशि अवमुक्त की गयी है।

इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।इन 04 चालू कार्यों में जनपद लखनऊ में लखनऊ-कानपुर मार्ग के किमी-1,2,3,9 व 12(600) में नवीनीकरण कार्य हेतु रू0 40 लाख 93 हजार व लखनऊ-कुर्सी-महमूदाबाद मार्ग के कि0मी0-9 से मड़ियांव शुक्ला चौराहा हेतु रू0 25 लाख 36 हजार, सीतापुर में तम्बौर महमूदाबाद मार्ग हेतु रू0 83 लाख 03 हजार तथा रायबरेली में सेमरी रायबरेली परषदेपुर बारा ननौती मार्ग (103 सी) पर सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण कार्य हेतु रू0 02 करोड़ 60 लाख 35 हाजर (कुल रू0 04 करोड़ 09 लाख 67 हजार) की धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है।

जारी शासनादेश में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि आवंटित धनराशि का उपयोग प्रत्येक दशा में 31 मार्च 2025 तक कर लिया जाय एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को 30 अप्रैल 2025 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय। शासनादेश में यह भी निर्देश दिये गये हैं कि कार्यों की वित्तीय/भौतिक प्रगति का सक्षम स्तर पर सम्यक निरीक्षण/सत्यापन कर प्रगति रिपोर्ट हर माह शासन को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाय।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!