August 8, 2026 2:24 am

लखनऊ में ए.के. ब्रांड हाउस की प्रदर्शनी का शुभारंभ

लखनऊ। गोमती नगर के साई वाटिका में आज ए.के. ब्रांड हाउस मुंबई की ओर से कपड़ों की प्रदर्शनी शुरू हुई। इस प्रदर्शनी में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए नए फैशन के कपड़े प्रदर्शित किए गए हैं।

 

कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर मुख्य अतिथि श्री अतुल गुप्ता (पूर्व मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन) और श्री दिवाकर त्रिपाठी (पूर्व आई.ए.एस., प्रतिनिधि माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह) ने किया। इस मौके पर बैंक ऑफ इंडिया लखनऊ के जोनल मैनेजर श्री एन.के. दास विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

 

उद्घाटन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हुई, जिसमें आयोजकों ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश के कई अन्य शहरों में भी ऐसी प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

 

कार्यक्रम में पत्रकारों और आम लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और प्रदर्शनी की सराहना की।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!