August 8, 2026 2:30 am

लखनऊ विवि में दो गुटों में जमकर हुई मारपीट

रोहित वेमुला की याद में निकाला पैदल मार्च 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। लखनऊ विवि में शनिवार को दो गुटों में जमकर हुई मारपीट से अफरा-तफरी मच गई । बिरसा अंबेडकर फुले छात्र संगठन ने रोहित वेमुला की याद में मार्च निकाला। उन्हें पुलिस ने शांत कराकर लौटा दिया। कुछ देर बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं से उनकी झड़प शुरू हो गई। मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस को मारपीट रोकने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस के मुताबिक, रोहित वेमुला की स्मृति मार्च निकाल रहे छात्रों और दूसरे गुट के बीच नारे लगाने को लेकर पहले बहस शुरू हुई। कुछ ही देर में दोनों ओर से तेज नारेबाजी होने लगी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान दोनों गुट आमने-सामने हो गये और कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गयी। हमले में एक छात्र को गंभीर चोट भी आई। यात्रा किसी तरह जय भीम के नारों के साथ, एबीवीपी के कार्यकर्ताओं से लड़ते-लड़ते संपन्न हुई। यात्रा में मानव रावत, अंकित गौतम, अश्वनी कुमार, अमितेश पाल, सुबेंदु रावत, अजितेंद्र आजाद, अमित कुमार आदि छात्र मौजूद थे।

एबीवीपी छात्राें ने दर्ज कराया मुकदमा

लखनऊ विवि में अंग्रेजी विभाग के शोध छात्र राधेश्याम पांडेय ने हसनगंज कोतवाली में शिकायत दी है। उन्होंने बीएपीएसए संगठन के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। पीड़ित के मुताबिक, वह विश्वविद्यालय स्थित प्रशासनिक भवन की ओर जा रहे थे, तभी बिना अनुमति मार्च निकाल रहे कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया।

पुलिस से भी हुई तीखी झडप

मामला तूल पकडने पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों को शांत कराया का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने और पुलिस से भी उनकी तीखी झडप हुई। इसके बाद बडी संख्या में मौके पर पहुंची पुलिस व पीएसी ने स्थिति पर काबू पाकर मामला शांत कराया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!