August 8, 2026 2:26 am

लाल बहादुर शास्त्री के राष्ट्रसेवा के आदर्श हम सभी को सदैव कर्तव्यपथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते रहेंग – केशव प्रसाद मौर्य

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को अपने कैम्प कार्यालय 7- कालिदास मार्ग पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्श हम सभी को सदैव कर्तव्यपथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते रहेंगे।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की स्मृतियों को नमन करते हुए कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी ने आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभायी तथा स्वतन्त्र भारत को यशस्वी नेतृत्व प्रदान किया। शास्त्री जी सादगी की प्रतिमूर्ति थे। शास्त्री जी ने ‘जय जवान- जय किसान’ के उद्घोष द्वारा देश को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का मार्ग दिखाया। कहा कि मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत का संकल्प शास्त्री जी की सोच का ही आधुनिक रूप है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!