August 8, 2026 2:26 am

विकासनगर: अब सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर दो करोड़ 75 लाख की ठगी

हाईटेक ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसाने की दी धमकी

साइबर क्राइम सेल में मुकदमा दर्ज, पुलिस छानबीन में जुटी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मुख्यमंत्री और डीजीपी के तमाम दावों के बावजूद भी साइबर जालसाजों का आतंक थम नहीं रहा है।

ऐसा ही एक मामला के विकासनगर में प्रकाश में आया, जहां बेखौफ ठगों ने एक बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर दो करोड़ 75 लाख की ठगी कर ली। जालसाजों ने वीडियो कॉल कर बुजुर्ग को मनी लॉडिंग केस में फंसाने की धमकी दी और फिर डरा-धमका कर बडी रकम अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करा ली। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

डीसीपी साइबर सेल कमलेश दीक्षित ने बताया कि 6/928 विकासनगर निवासी सिद्धार्थ रिटायर्ड बैंक मैनेजर हैं। उनके नंबर पर जालसाजों ने वीडियो कॉल कर खुद को पुलिस अफसर बताया और फिर उन्हें मनी लॉडिंग केस में फंस जाने की धमकी देते हुए डिजिटल अरेस्ट कर लिया। इसके बाद जालसाजों ने उन्हें अपने झांसे में लेकर 2 करोड 75 लाख रुपये अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करा ली। डरे-सहमे सिद्धार्थ ने साइबर क्राइम सेल थाने आकर पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस उनकी तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

खंगाले जा रहे ठगों के बैंक खाते

डीसीपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि सिद्धार्थ की शिकायत पर केस दर्ज कर उनके द्वारा भेजी गयी रकम के बैंक खातों की डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस उनकी रकम वापस दिलाने का पूरा प्रयास कर रही है। वहीं पुलिस टीम आरोपियों को ट्रेस आउट कर जल्द ही सलाखाें के पीछे भेजने की हर संभव कोशिश कर रही है।

सतर्कता की अपील के बाद भी झांसे में आ रहे लोग

साइबर क्राइम के बढ़ने पर पुलिस और अफसर लोगों को सतर्क रहने के साथ ही ठगों के झांसे में न आने की अपील कर रहे हैं, लेकिन लोग शिकार होने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस एक तरह विभिन्न अभियान चला लोगों को जागरुक कर रही है और समाज का सभ्रांत तबगा ठगों के झांसे में आ रहा है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!