मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) मलिहाबाद क्षेत्र के सरसंडा में दिव्यांग विकास सोसाइटी के द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष में बेनीदास दिव्यांग आश्रम का उद्घाटन किया गया यह आश्रम सभी विकलांग भाइयों बहनों के लिए तथा अनाथ और असहाय वृद्ध जनों के लिए खोला गया जिसको खोलने में सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह आजाद जी के अथक प्रयासों से यह कार्य पूरा हुआ जिसमें लगभग प्रदेश भर से सैकड़ो दिव्यांग भाई-बहन उपस्थित हुए।




