August 8, 2026 2:14 am

शब-ए-बारात पर सुरक्षा के मद्देनजर इंस्पेक्टर चिनहट ने कदीमी कब्रिस्तान पहुंच कर लिया जायजा 

मातहतों को दिए दिशा-निर्देश 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। हर साल की तरह इस वर्ष भी मंगलवार को शब-ए-बारात का पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। वहीं यूपी के राजधानी लखनऊ में भी इस पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट पर। इस दौरान कोई किसी तरह का खलल न डाल सके इसके मद्देनजर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा दल-बल के साथ कस्बे में पैदल गस्त किया और गल्ला मंडी स्थित कदीमी कब्रिस्तान पहुंच कर जायजा लिया।

मंगलवार शाम इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने पुलिस बल के साथ पूरे चिनहट कस्बे में पैदल गश्त की। उन्होंने लोगों को पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए जागरूक किया और कानून का उलंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शब-ए-बारात के दौरान शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस का लक्ष्य पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना है‌।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!