ए अहमद सौदागर लखनऊ। शासन ने शुक्रवार दोपहर दो आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इस दौरान 2001 बैच के आईपीएस अफसर आशुतोष कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक उ.प्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से अपर पुलिस महानिदेशक सीआईडी लखनऊ बनाया गया। वहीं 2000 बैच के आईपीएस नीलाब्जा चौधरी को अपर पुलिस महानिदेशक सीआईडी लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक उ.प्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से बनाया गया।




