August 8, 2026 2:19 am

शिक्षक ही निकला भक्षक: किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार 

सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। आखिर समाज किधर जा रहा है, जिस शिक्षक के यहां घरवाले अपनी 13 वर्षीय मासूम बच्ची को ट्यूशन पढ़ाने के लिए भेजते थे, वही उसकी आबरू पर डाका डालकर गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित कर दिया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित ने बताया कि वह अपनी 13 वर्षीय बच्ची को सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के बी28/एस तीन बसेरा में रहने वाले वीर सिंह यादव उर्फ विराज के ट्यूशन पढ़ाने के लिए भेजते थे।

सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज के मुताबिक इस मामले में 21 फरवरी 2026 को वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज मामले की गहनता से जांच पड़ताल की गई तो घटना सही पाए जाने पर आरोपी बांदा जिले के भभुआ थाना क्षेत्र व हाल पता सुशांत गोल्फ सिटी निवासी वीर सिंह यादव उर्फ विराज को इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी की टीम ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!