August 8, 2026 4:03 am

शिक्षामित्रों को उनका हक दिला कर रहेंगे: सुशील कुमार यादव

मदन सिंह

मलिहाबाद,लखनऊ। ब्लॉक स्तर पर शिक्षामित्रों के कार्यकारणी के विस्तार को लेकर शिक्षामित्र संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार यादव ने अपने संबोधन में शिक्षामित्रों से कहा कि उन्हें उनका हक दिला कर रहेंगे चाहे कितना भी संघर्ष और मेहनत करनी पड़े। इस दौरान शिक्षामित्रों ने फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

शनिवार को विकासखंड मलिहाबाद के रहीमाबाद में गहदो माल मार्ग पर नवनिर्मित प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के कार्यकारणी की एक बैठक हुई। इस बैठक में शिक्षामित्र संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। क्षेत्र से आए सभी शिक्षामित्रों ने फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि वह अपने शिक्षामित्र साथियों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्हें उनका हक वह दिलाकर रहेंगे चाहे जितना संघर्ष और मेहनत करनी पड़े। संबोधन के बाद प्रदेश महामंत्री ने क्षेत्र के सभी शिक्षामित्रों के कार्यकारणी का विस्तार किया। इस कार्यकारणी के विस्तार में बचनेश कुमार मलिहाबाद ब्लॉक अध्यक्ष, विनोद कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार कोषाध्यक्ष, कंचन यादव महामंत्री, कन्याकुमारी महिला मोर्चा अध्यक्ष, विमल कुमार सचिव, सत्येंद्र कुमार संरक्षक, युवराज उपाध्यक्ष, संतोष यादव संगठन मंत्री, बृजेश पाल ब्लॉक संरक्षक, तोताराम उपाध्यक्ष, राजेश कुमार सह संगठन मंत्री, राजेंद्र कुमार सह संरक्षक, बनवारी लाल सह महामंत्री, अशोक कुमार वरिष्ठ सचिव के पद पर कार्यकारणी के पदाधिकारी होंगे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!