August 8, 2026 2:28 am

श्रीमद्भगवद्गीता जयंती के उपलक्ष्य में अखण्ड पाठ का भव्य आयोजन

लखनऊ। महामना मालवीय मिशन लखनऊ द्वारा संचालित श्रीमद्भगवद्गीता समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्रीमद्भगवद्गीता अखण्ड पाठ का आयोजन विवेक खण्ड-1, गोमती नगर, लखनऊ स्थित मिशन परिसर में किया गया।

 

इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए पूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव से गीता का अखण्ड पाठ किया।

 

अखण्ड पाठ उपरांत समिति के संरक्षक प्रभु नारायण ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के प्रचार-प्रसार को अत्यंत श्रेष्ठ और पुण्य कर्म बताया है। जो व्यक्ति गीता का प्रचार करेगा, वह भगवान का अत्यंत प्रिय होगा। अतः सभी को चाहिए कि गीता का नियमित अध्ययन, पाठ एवं प्रचार-प्रसार करें तथा शुद्ध उच्चारण पर विशेष ध्यान दें।

 

अखण्ड गीता पाठ कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मिशन के महासचिव देवेंद्र स्वरूप शुक्ला, कार्यक्रम संयोजक आर.के. पांडेय, देवेंद्र अस्थाना, ब्रजेश चंद्र श्रीवास्तव, केशरी प्रसाद शुक्ल, धर्मराज चौधरी, कृष्णा नंद उपाध्याय, सभाजीत सिंह, कुंदन लाल शर्मा, आर.एन. वर्मा, सुधाकर अवस्थी, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, रजनीश कुमार, अभिषेक दुबे,राजेश कुमार रावत, बृजेश कुमार तथा मिशन के संगठन सचिव प्रदीप मिश्रा सहित समाज एवं मिशन से जुड़े अनेक गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से अखण्ड गीता पाठ में भाग लिया।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!