August 8, 2026 2:22 am

श्री अयोध्या सिंह मेमोरियल इण्टर काॅलेज,चिनहट में वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन

लखनऊ। श्री अयोध्या सिंह मेमोरियल इण्टर काॅलेज, चिनहट लखनऊ में विद्यालय का वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ, जिसकी थीम हमारे उभरते हुए प्रतिभाषान छात्र-छात्राओं पर आधारित अभ्युदय-20 रखी गई। इस अवसर पर बच्चों को प्रोत्साहित एवं अपना आशीर्वाद प्रदान करने के लिए डाॅ. नीरज सिंह जी वरिष्ठ भाजपा नेता, श्रीमती सुषमा खर्कवाल महापौर लखनऊ, श्री योगेश शुक्ला विधायक  श्री ओ.पी. श्रीवास्तव विधायक लखनऊ पूर्व, श्री आनन्द द्विवेदी महानगर अध्यक्ष आदि गणमान्य अतिथि मौजद रहे। कार्यक्रम का शुभराम्भ मुख्य अतिथि डाॅ. नीरज सिंह, श्रीमती सुषमा खर्कवाल द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन तथा माल्यार्पण के साथ हुआ।

विद्यालय के चेयरमैन श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, प्रबन्धक श्रीमती शैल सिंह, डायरेक्टर डाॅ. आशीष सिंह, प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा सिंह ने उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का शाल, पटका, मोमेन्टो एवं पुष्पगुच्छ द्वारा उनका सम्मान एवं सत्कार किया। सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बच्चों के साथ मिलकर अपने अथक प्रयास द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाया। प्रारम्भ में उपस्थित अतिथियों के लिए स्वागत गीत हुआ।

उसके बाद नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने पिता के लिए अपना प्यार प् स्वअम कंककल पर डांस करके दिखाया तो कभी आज है सन्डे गाने पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में भारत के कई रंग शामिल किए गए। पूर्वांचल से कजरी तो पंजाब से पंजाबी नृत्य तो राजस्थान का कालबेलिया कार्यक्रम कभी-कभी तो ऐसा हुआ कि वृद्वाश्रम पर आधारित नाटक को देखकर उपस्थित सभी के आँखों में आँसू आ गए तो कभी राजा खड़ग सिंह और कटप्पा मामा का अभिनय देखकर हंसी से लोटपोट हो गए, तो कभी मनमोहक नृत्य एवं संगीत से उसके पैर थिरकने लगे।

विद्यालय के संगीत शिक्षक शेखर सर द्वारा जहाँ संगीत का सुर बिसेरा गया वहीं विद्यालय की स्पोट्र्स टीचर दिव्या पाण्डेय एवं उनके मार्गदर्शन में बच्चों ने ताइक्वांडो द्वारा नारी सशक्तिकरण पर आधारित अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया और बताया कि ताइक्वांडो हमारे लिए क्यों आवश्यक है। प्राइमरी के बच्चों ने पर्यावरण एवं जीव रक्षा का सन्देश देने के लिए प्रेम स हमको जीने दो गाने पर पेड़-पौधे एवं जानवरों के रूप में अपना प्रदर्शन दिया। प्राइमरी के छात्रों ने जहाँ लूंगी डांस पर बच्चों का मन मोहा वहीं छात्राओं ने हवा हवाई गाने पर दर्शकों को रिझाया।

अन्त में हिन्दु-मुस्लिम सिख ईसाई आदि विभिन्न धर्मों की एकता पर बल देने हेतु कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए एक साथ समूह राष्ट्रगान द्वारा अतिथि डाॅ. नीरज सिंह जी द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय की प्रबन्धक श्रीमती शैल सिंह जी ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रूप देते है। युवा पीढ़ी को संस्कारित एवं सकारात्मक मार्गदर्शन की आवश्यकता है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!