August 8, 2026 2:28 am

श्री कृष्णा फाउंडेशन द्वारा संचालित सिलाई एवं ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केंद्र में वितरित किये गए प्रशिक्षण प्रमाण पत्र 

लखनऊ। श्री कृष्णा फाउंडेशन एक समाज सेवी गैर सरकारी संगठन है जो कि समाज मे पिछले 15 वर्षों से अपना योगदान दे रही है।
संस्था को उत्कृष्ट कार्य करने के हेतु कई वर्ल्ड रिकॉर्ड भी मिल चुके है। संस्था के अध्यक्ष पवन कुमार सोनी ने सिलाई एवं ब्यूटीशियन के निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र लखनऊ में कई जगह खोल कर महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रहे है। संस्था के ऐसे 4 सेंटर है जिसमे 5 वर्षों में लगभग 10 हजार महिलाये प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं। और आज वह अपने घर, बच्चों की पढ़ाई एवं अन्य घर के खर्चों को पूरा कर पा रही है। श्री कृष्ण फाउंडेशन की महामंत्री निशा श्रीवास्तव सभी सेंटर्स को बख़ूबी संचालित करने में अपना योगदान दे रही है। गरीब बेटियों की शादी में उनका श्रंगार निशा श्रीवास्तव द्वारा निशुल्क किया जाता है। संस्था ने आज बालागंज प्रशिक्षण केंद्र पर 70 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किया। संस्था द्वारा 4 महीने का प्रशिक्षण दिया जाता है सिलाई में सभी प्रकार के महिलाओ के कपड़े एवं ब्यूटीशियन में थ्रेडिंग से ब्राइडल मेकअप तक सिखाया जाता है। संस्था में कोर्स कुमारी हुमैरा द्वारा सिखाया जाता है। संस्था समाज मे अपना योगदान निरंतर देती रहती है और आगे भी संस्था समाज के लिए कार्य करती रहेगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!