August 8, 2026 2:22 am

श्री राम कथा अष्टम दिवस श्री अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास स्वामी अवधेंद्र प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने श्री भरत जी के बारे में बताया भ+रत जो भगवान में रत हो वहीं भरत

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना क्षेत्र रहीमाबाद कस्बे में चल रही श्री राम कथा अष्टम दिवस श्री अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास स्वामी अवधेंद्र प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने श्री भरत जी के बारे में बताया भ+रत जो भगवान में रत हो वहीं भरत है रामचरण पंकज मन जासू श्री भरत जी का चरित्र इतना महान है की जानहीं राम ना सकही बखानी श्री महाराज जनक जी महाराज कहते हैं हे सुनैना भरत महा महिमा सुन रानी भरत जी के बारे में महर्षि वशिष्ठ जी कहते हैं भरत महा महिमा जल राशि महात्माओं की मति भी अबला की भांति हो जाती है जैसे अबला जल राशि को देखकर के पार नहीं कर सकती इस तरह से महात्मा की बुद्धि भरत चरित्र के बारे में हो जाती है भगवान श्री राम कहते हैं कि है लक्ष्मण मेरे भरत को कभी राज मद हो ही नहीं सकता ब्रह्मा विष्णु महेश का पद मिलने पर भी भारत का त्याग समर्पण तपस्या को देखकर बड़े-बड़े तपस्वी भी संकुचित होते हैं भरत जी साक्षात प्रेम के मूर्ति हैं अंत में महाराज जी ने बताया जो भी व्यक्ति भरत चरित्र को आदर पूर्वक श्रवण करता है उसको निश्चित ही गारंटी के साथ भगवान के चरणों में प्रेम होता ही है संसार के रस से विरती हो जाती है वैराग्य हो जाता है छोटे से परिवार को चलाने में तो कितनी दिक्कत होती है कितनी व्यवस्थाएं करनी पड़ती है और भरत भैया तो पूरे विश्व का भरण पोषण करते हैं प्रमुख श्रोताओं में परीक्षित के रूप में डॉक्टर रामनारायण (नूरु) अजय कुमार जी मनोज कुमार डॉक्टर बंगाली एवं मां वाराही देवी मंदिर समिति के संरक्षक रमेश सिंह चौहान सुनील सिंह( गुड्डू सिंह)ससपन विशंभर सिंह एवं अनिल सिंह गहदों मा वाराही देवी महिला मंडल शिव प्रसाद गुप्ता अयोध्या प्रसाद साहू संजय प्रजापति ज्ञानेश्वर महाराज दीपक सोनी डॉक्टर बबलू दीपक गुप्ता शीतला प्रसाद गुप्ता गोविंद सोनी सत्य प्रकाश अवस्थी भतोइया श्री अयोध्या धाम से पधारे शास्त्री जी सुतीक्ष्ण आश्रम डॉ राम आसरे लखनऊ एवं नरेश प्रजापति डॉक्टर मौर्य रहीमाबाद श्री बगिया बाबा परमार्थ ट्रस्ट के प्रबंधक विजय सिंह सहित हजारों भक्तों ने कथा श्रवण कर मानव जीवन को सफल किया

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!