डा.कुलदीप चिकित्सा सभा पश्चिमांचल व शिवम शर्मा बदायूं के जिलाध्यक्ष बनें
लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करते हुये सीतापुर की श्वेता मिश्रा को पश्चिमांचल प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं दूसरी ओर से सहारनपुर के डा. कुलदीप सिंह को संगठन के चिकित्सा सभा पश्चिमांचल का अध्यक्ष व पंडित शिवम शर्मा को बदायूं का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ला की संस्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने संगठन में नये पदाधिकारियों की घोषणा की। इसके साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनायें देते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने भरोसा जताते हुये कहा कि संगठन की नीतियों पर चलते हुये संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद श्वेता मिश्रा सहित डा. कुलदीप सिंह और पंडित शिवम शर्मा ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुये विश्वास दिलाया कि वह संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिये कार्य करेंगे।




