इस मौके पर आर्म्स डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी व लाइसेंसी शस्त्र विक्रेता मौजूद रहे
ए अहमद सौदागर लखनऊ। कोई किसी तरह की कोई दिक्कत न आए इसके लिए शुक्रवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने लाइसेंसी शस्त्र विक्रेताओं के साथ एक अहम बैठक की।
इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याओं के निराकरण एवं शस्त्रों के सुरक्षित और नियमानुसार संचालन के संबंध के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर आर्म्स डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी व लाइसेंसी शस्त्र विक्रेता मौजूद रहे।
संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने शस्त्र एवं कारतूसों के क्रय विक्रय का समस्त अभिलेख निर्धारित नियमों के तहत रखने की बात बताई।
उन्होंने कहा कि शस्त्र एवं कारतूसों का भंडारण निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जाए। बिना वैध दस्तावेज अनुमति के किसी भी शस्त्र अथवा कारतूस का क्रय-विक्रय न किया जाए। उन्होंने ने बैठक में कहा कि शस्त्रों के क्रय-विक्रय एवं हस्तांतरण के संबंध में लागू विधिक प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। इस दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने बैठक में मौजूद सभी शस्त्र विक्रेताओं को असलहों के रखरखाव सहित कई अहम जानकारी देते हुए नियम का पालन करने के लिए अपील की।





